फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 9.72 लाख हड़पे

Mon, 11 Nov 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर दो सगे भाइयों ने हाफिजपुर निवासी यामीन से नौ लाख 72 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप गांव के ही सतविंद्र सिंह व उसके भाई हरिंद्र सिंह पर लगा है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने दोनों भाईयों समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

हाफिजपुर निवासी यामीन ने बताया कि वह अशिक्षित है। उसके पिता उनके गांव के ही सतविंद्र सिंह व हरिंद्र सिंह के पिता जगीर सिंह से उनके अच्छे संबंध थे। इस पर उनका जगीर सिंह व उसके परिवार पर विश्वास था। इसी विश्वास पर उसने आरोपी हरिंद्र सिंह से एक एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। इसके बाद दोनों भाइयों ने उससे पारिवारिक जरूरतों के लिए रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

तब आरोपी ने उससे अपनी आठ कनाल 10 मरले जमीन बेचने की बात कहीं। वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद वह जमीन का बयाना करने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने आठ लाख रुपये तुरंत मांगे और रजिस्ट्री कराने के लिए समय दे दिया। वर्ष 2019 में छछरौली तहसील में बयाना लिखवाया और उससे आठ लाख रुपये ले लिए।
एक वर्ष बाद फिर से आरोपियों ने दो लाख रुपये मांगे। उसने आरोपियों को एक लाख 72 हजार रुपये दिए। इसके लिए आरोपियों ने चार कनाल जमीन का बयाना दिया। पिछले माह जब वह आरोपियों से लिए खेत में धान लगाने गया तो आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिस जमीन का बयाना किया हुआ था। उसे भी वह बेचने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अदालत में दावा किया तो अधिवक्ता ने दस्तावेजों की जांच कर बताया कि जो स्टाम्प बयाना के समय लिखवाया गया था। वह किसी विनोद कुमार के नाम से जारी कराया गया था। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में उनके गांव का ही कुलबीर व विनोद कुमार भी शामिल है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें