बुड़िया के मेहरमाजरा स्थित प्रिंटिंग फैक्टरी के संचालक को फोन कर अज्ञात ने पेटीएम पर रिक्वेस्ट भेजकर उसके खाते से 95 हजार रुपये निकाल निकाल दिए। फैक्टरी संचालक ने पहले आरोपी को अपना जीजा समझा। लेकिन जब अकाउंट से रुपये निकल गए तो आरोपी की धोखाधड़ी का पता चला। उसने इसकी शिकायत बुड़िया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर की भगवती कॉलोनी निवासी अंकुर गोयल ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेहरमाजरा गांव के पास प्रिंटिंग की फैक्टरी है। वीरवार शाम 5.51 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। आरोपी ने कहा कि मैं अंकुश बोल रहा हुं। मेरे जीजा का नाम भी अंकुश है। उसे लगा कि उसके जीजा है। उसने बोला कि मैं आपके अकाउंट में 20000 फोन पे एप्प से डाल रहा हूं। मैने उसे कहा कि मेरे पास फोन पे एप्प नहीं है। आप पेटीएम करवा दो। जैसे ही मैने पेटीएम खोला तो उसकी रिक्वेस्ट आई। जैसे ही उसने रिक्वेस्ट अक्सेप्ट की तो उसके अकाउंट से पहली बार में 50000 रुपये और दूसरी बार में 45000 रुपये कट गये है। जिसका पता उसे मोबाइल पर आए संदेश से चला। अकाउंट से रुपये निकलते ही उसने आरोपी के फोन पर संपर्क किया। लेकिन इसके बाद आरोपी को नंबर नहीं मिला। अंकुर ने बताया कि उसका अकाउंट सहारनपुर में है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उससे धोखाकर उसके अकाउंट से ऑनलाइन 95 हजार रुपये निकाल लिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बुड़िया थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
जांच अधिकारी एसआई प्रमोद का कहना है कि नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की सुलझाने में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।