फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के 39वें दिन 913 पैकेट भोजन वितरित किया

विज्ञापन
रेडक्रॉस समिति कार्यालय में भोजन के पैकेट जमा करवाने जाते संगठन सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज द्वारा गठित, निर्देशित एवं संचालित भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लाखों कार्यकर्त्ता व सदस्य विभिन्न प्रान्तों में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की सेवा, धर्म रक्षा व राष्ट्र रक्षा के अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला यमुनानगर में भी संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्त्ताओं व सदस्यों ने मिलकर आज लगातार लॉकडाउन के 39वें दिन भी निशुल्क भोजन की व्यवस्था करके भोजन के 913 पैकेट तैयार करके रैड क्रास समिति के कार्यालय में जमा कराएं। ताकि शहर में कोई भी भूखा ना रहे, सभी गरीब, जरूरतमंद व प्रवासी गरीब मजदूर भाइयों को भोजन प्राप्त हो सके। इस मौके पर संगठन के प्रान्तीय प्रभारी रणधीर सिंह व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण काम्बोज ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप और हम सभी एक जागरूक, सतर्क नागरिक की भूमिका में अपने कर्तव्य का पालन करें। माँ भगवती का सहारा व आशीर्वाद लेकर निर्भीकता निर्डरता का जीवन जीते हुए समाज में जो गलत हो रहा है, उस हर एक बिंदू पर भी आवाज उठाने की जरूरत है। हमें सामाजिकता पर भी आवाज उठानी है, समाज सुधार पर भी आवाज उठाने की जरूरत है। यदि हमारे धर्म पर कुछ गलत हो रहा होगा या दुसरे के धर्म पर भी गलत हो रहा होगा तो उस पर भी हमें आवाज उठानी है। हम प्रदेश सरकार से भी मांग करते हैं कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब की दुकानें बन्द है और सही समय है कि प्रदेश को नशामुक्त घोषित किया जाए। नशा सभी अपराधों की जड़ है। नशामुक्ति से प्रदेश अपराध मुक्त बन सकता है। संगठन के प्रदेश सचिव राजेन्द्र भटली ने बताया कि आज की इस सेवा में गांव ताहरपुर, बक्करवाला, कडकौली और गनौला के कार्यकर्त्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें