फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल युवा मंच ने 500 ब्रेड पैकट, 251 पैटिज, 2251 क्रीम रोल वितरित किए

विज्ञापन
जरूरतमंदों को ब्रेड के पैकेट वितरित करते मंच सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी शनिवार को जानकी नवमी के शुभावसर पर अग्रवाल युवा मंच की ओर से 500 ब्रैड पैकट, 251 पैटिज, 2251 क्रीम रोल इत्यादि खाद्य सामग्री का रैडक्रास को सहयोग कर वितरण किया गया। आशीष मित्तल ने बताया कि मंच के सदस्यों की तरफ से लॉकडाउन के 39 वें दिन भी जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई। उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों को ब्रेड के पैकेट और बच्चों को पेटिस और क्रीम रोल वितरित किए गए। मंच संरक्षक पंकज मित्तल, उपप्रधान अतुल गोयल, महासचिव आशीष मित्तल, विनय बंसल, आशु सिंगला, अनीश गोयल, चन्दर मोंगा, विशाल गर्ग, गौरव सिगला, प्रियांश सिंगला ने खाद्य सामग्री वितरित करते समय लोगो को उनके स्वास्थय के प्रति भी जागरूक किया। आशीष मित्तल ने बताया कि आज गरीब लोगों की सेवा के लिए गुप्ता फूड इंडस्ट्रीज के अंकित गुप्ता, गगन स्पेयर पार्ट से गगन सिंगला और आशु सिंगला, मोंगा मेटल से चंद्र मोगा, गणेश मोटर्स से विशाल बंसल ने अपना विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें