फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले के 900 सरकारी स्कूलों को आज मिलेगी नई स्कूल प्रबंधक समितियां

Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के 900 सरकारी स्कूलों को आज स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी मिल जाएगी। विभाग की ओर से सभी स्कूलों की समिति की सूची तैयार कर ली गई है। इस पर शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा आज मुहर लगाएंगी। इसके बाद नई समितियों का कार्यकाल शुरू होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में वीरवार को मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा मुख्यातिथि होंगी। इस दौरान स्कूल के उत्थान, सुविधाएं बढ़ाने, स्वच्छता सहित अन्य श्रेणियों में बेहतरीन काम करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जिले की 11 समितियों की सूची बनाई गई है। इसके अलावा बेहतरीन कार्य करने के वाले अध्यापकों को भी शिक्षामंत्री सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारी बुधवार को देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का दौरा करते रहे। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने बुधवार को डिप्टी डीईओ, डीपीसी, एपीसी, सभी बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान शिक्षामंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा और अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री सभी को एसएमसी का उद्देश्य, बजट व इससे शिक्षा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव के बारे बताएंगी। वहीं एसएमसी के कार्य करने के तरीके, उनकी शक्तियों के बारे भी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई और पीएमश्री स्कूलों की एमएमसी की अलग श्रेणी बनाई गई है। कार्यक्रम में विभाग व विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका शिक्षामंत्री अवलोकन करेंगी। इसके लिए करीब 12 मॉडल विभाग की ओर से चयनित किए गए हैं।



मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में शिक्षामंत्री जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। इस दौरान बोर्ड की परीक्षा में सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए सभी खंडों के उनके टॉपर की सूची बनाई गई है। कार्यक्रम में दसवी के दो टॉपर को सम्मानित किया जाएगा। जबकि 12वीं के आर्ट, कॉमर्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल चारों संकायों के दो दो टॉपर को सम्मानित किया जाना है। वहीं इस जेईई, नीट प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेहतरीन कार्य करने वाले 48 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डीपीसी राकेश गुप्ता, एपीसी धर्मवीर खटकड़, डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान, विशाल सिंघल, कर्णवीर राठी, मीना कांबोज, सर्वोदय गोयल, मीनाक्षी, महोम्मद सलीम, हुकुम सिंह, निशा शर्मा, ममता धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें