फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में 87.72 लाख से होगा विकास

Sun, 26 Jan 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने नगर निगम क्षेत्र के पंजेटो का माजरा, पीर माजरा, रामनगर, आर्य नगर, बैंक कॉलोनी, सुढल व कांसापुर का दौरा किया। इस दौरान रादौर विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र के 87.72 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इसमें पीर माजरा में 18.71 लाख रुपये से रसोई व शौचालय के निर्माण, पंजेटो का माजरा में चार गलियों के निर्माण व पेयजल पाइप लाइन बिछाने सहित 21.50 लाख में पांच गलियाें के निर्माण, रामनगर व आर्यनगर में 47.51 लाख रुपये में तीन गलियों के निर्माण कार्यों का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर 100 से अधिक भवन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा से बचाओ। श्याम सिंह राणा ने सरपंचों के आग्रह पर गांवों में लाइब्रेरी व खेल स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि हमारी सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी जा रही है। देश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। जो विकास कार्य रह गए हैं या अधूरे पड़े हैं, उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। इस मौके पर अनिल कांबोज, अभिषेक, उषा, मंडल अध्यक्ष संध्या रावत, रामेश्वर चौहान, नगर निगम जेई अरविंद कुमार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश बब्बर, जिला उपाध्यक्ष शिवराम, रामचरण, नंबरदार राजकुमार, सुढल सरपंच संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें