फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन के सौदे के नाम पर 84.50 लाख हड़पे

Sat, 25 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में युवक से जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव शादीपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी और उसके साथी प्रवीण कुमार की मुलाकात अमन कुमार व मुनीष कुमार के माध्यम से गोलनपुर गांव के रहने वाले सचिन और सुखविंदर से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने करीब आठ कनाल नौ मरला जमीन बेचने का सौदा 10 लाख रुपये प्रति कनाल के हिसाब से तय किया और इकरारनामा कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान आंशिक भुगतान लेने के बाद जमीन का कब्जा भी दे दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अलग-अलग कारण बताकर किस्तों में रकम ली। पहले करीब 20 लाख रुपये और फिर बैंक लोन चुकाने के नाम पर 10.50 लाख रुपये लिए गए। वर्ष 2020 में आरोपियों ने कुल 84.50 लाख रुपये का भुगतान लेने के बाद इकरारनामा भी कर लिया, लेकिन इसके बावजूद रजिस्ट्री नहीं करवाई।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने टालमटोल करते हुए समय निकाला और बाद में जमीन को पहले अपने परिजनों के नाम ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वर्ष 2024 में उक्त जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई।
विज्ञापन

जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें