फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपनी के निवेश के नाम पर 80 लाख की ठगी

Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कंपनी में निवेश के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना यमुनानगर की मॉडल कॉलोनी निवासी सुशील कुमार गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है। उसका बेटालगन गुलाटी पंजाब के बठिंडा निवासी तुषार के साथ एक कंपनी में काम करता है। एक साथ करते हुए दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। इसके बाद तुषार का उनके घर पर भी आना-जाना हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच तुषार ने साझे में व्यापार करने का झांसा दिया। जिसके बाद गगन ने तुषार के साथ गुरुग्राम में प्रॉपर्टी का काम शुरू कर दिया। आरोप है कि निवेश के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग समय पर करीब 80 लाख रुपये उनसे ले लिए। शुरूआत में कुछ रुपये वापस भी हुए लेकिन जब आरोपी बार-बार निवेश कराता रहा तो उस पर शक हुआ।
विज्ञापन

इस पर उसने पिता से मिलने की बात कही। वह टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी तुषार और उसके परिजनों के खिलाफ शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें