फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूरिया के 7,993 बैग गायब, फर्म संचालक पर प्राथमिकी

Sun, 10 May 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव करेहड़ा खुर्द स्थित मैसर्स किसान सेवा केंद्र में कृषि योग्य यूरिया की भारी गड़बड़ी सामने आई है। कृषि विभाग की जांच में प्वाइंट ऑफ सेल (पीएसओ) मशीन में दर्ज 7,993 बैग यूरिया खाद मौके से गायब मिला। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने फर्म संचालक साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृषि विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि नौ जनवरी को गुण नियंत्रण निरीक्षक बाल बालमुकंद ने गांव करेहड़ा खुर्द स्थित मैसर्स किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पीओएस मशीन में 359.688 मीट्रिक टन कृषि योग्य यूरिया खाद का स्टॉक दर्ज मिला, जो करीब 7, 993 बैग बनता है। भौतिक सत्यापन किया गया तो केंद्र पर एक भी बैग मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने साहिल खान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। फर्म संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इस पर विभाग ने फर्म का लाइसेंस निलंबित कर सात दिन के भीतर उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए, लेकिन उसने इन आदेशों की भी अनदेखी की। बाद में विभाग ने अंतिम सुनवाई का अवसर देते हुए 28 जनवरी को मेसर्स किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया।

वहीं फर्म संचालक को 30 दिन के भीतर जानकारी देने को कहा गया कि पीओएस मशीन में दर्ज कृषि योग्य यूरिया किन किसानों को बेचा गया है और उनकी सूची विभाग के कार्यालय में जमा कराई जाए। बार-बार मौका देने के बावजूद विक्रेता की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। कृषि विभाग का आरोप है कि कृषि योग्य यूरिया को अवैध रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए बेचा गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें