संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोपड़ा गार्डन स्थित बामणिया अकादमी में कराटे की 27वीं बेल्ट ग्रेजुएशन प्रतियोगिता हुई। आयोजन यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर की ओर से किया गया। इस दौरान 74 खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन, ऑरेंज, रेड बेल्ट जीती।
प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल, ब्लूमबर्ग स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल व अन्य पांच स्कूलों और छछरौली व चोपड़ा गार्डन शाखा के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के महासचिव एवं बामणिया अकादमी के फाउंडर विकास बामनिया ने बताया कि 27वीं बेल्ट ग्रेजुएशन प्रतियोगिता छह महीने बाद कराई गई।
इसमें ब्लूमबर्ग स्कूल के खिलाड़ी प्रियांक कुमार, दरयांश, विश्वास, मननप्रीत सिंह, वत्सल, हर्षवर्धन, विराट, हर्षिल, तनवीर सिंह, आरव, रोहित बजाज, करणवीर, खुशप्रीत, नत्विक, सम्राट, कुंज, लैविश वालिया, आरव, विहान कटारिया, राघव, अनुभव, हरमन, अनव, देवांश शर्मा, गुरनूर सिंह व माणिक ने येलो बेल्ट हासिल की। विहान शर्मा, कनव सेन, ग्रेविन, गिरीश, कनव पंजेटा ने ऑरेंज बेल्ट और शिवांश दुबे ने ग्रीन बेल्ट पाई।
चोपड़ा गार्डन शाखा से ऋषिका चुग, सानवी राणा, यशवीर सिंह ने येलो बेल्ट व तेजस कुमार, अयान कुमार, काशवी विश्वकर्मा, अवयान, उपासना ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की। स्नेहा व मिथुन ने ग्रीन बेल्ट, प्रवया कंबोज ने ब्लू बेल्ट, रजत बख्शी, स्वास्ति राणा ने पर्पल बेल्ट व योगेश गुप्ता ने रेड बेल्ट हासिल की।
एसडी पब्लिक स्कूल की लतिका, तन्वी, आराध्य मान, देव, मन्नत ने येलो बेल्ट और वंश शर्मा वै करण ने ऑरेंज और हानि ने ग्रीन बेल्ट हासिल की। ग्रीन वैली स्कूल के दस खिलाड़ियों ने येलो और दस खिलाड़ियों ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। संस्था के कोषाध्यक्ष एवं खंड छछरौली शाखा के प्रभारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि अब यह खिलाड़ी जिला चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगे।