फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कानूनी साक्षरता स्पर्धा में शामिल होंगे 720 विद्यार्थी

Sat, 26 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी कानूनी साक्षरता की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला शिक्षा विभाग को दी गई है। जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। यह प्रतियोगिता पांच व छह नवंबर को जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपने मंडल के अंतर्गत भाग लेंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल छह मंडल और सभी मंडलों से 700 से ज्यादा विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के रहने व खाने-पीने का बंदोबस्त शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व उनके साथ आए शिक्षकों को ठहराने की व्यवस्था सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में ही किया गया है। विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था चार व पांच नवंबर को की गई है। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी चार नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा। कानूनी साक्षारता प्रतियोगिता के लिए मुख्यालय की ओर से जिला विभाग को पुरस्कार के लिए पांच लाख 20 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है।
-
प्रतियोगिता के यह होंगे विषय

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण एवं व्याख्यान, कानूनी मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, स्किट, काव्य पाठ, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की तैयारी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इन प्रतियोगिता के लिए कुल 18 विषय निर्धारित किए गए हैं। इसमें घरेलु हिंसा से महिला सुरक्षा एक्ट, दहेज निषेध, दिव्यांग के अधिकार, निराश्रित महिला एवं बच्चों के अधिकार, नशा प्रवृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता एवं सामान्य जागरुकता, वातावरण, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रैगिंग, वरिष्ठ नागरिक के अधिकार, सड़क सुरक्षा इत्यादि सामाजिक मुद्दों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


-

विजेता को मिलेगा 11000 का पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में छह मंडलों से कुल 720 विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। एक मंडल से कुल 120 विद्यार्थी प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में यमुनानगर से 25 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए विभाग की ओर से कुल पांच लाख 20 हजार रुपये की इनाम राशि जारी की है। प्रतियोगिता के लिए प्रथम विजेता को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि द्वितीय विजेता को आठ हजार और तृतीय विजेता को सात हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

वर्जन
प्रतियोगिता के लिए तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों के ठहरने व खाने पीने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी सौंप दी गई है। प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा।
विशाल सिंघल, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें