फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कचरा ढकने पर खर्च होंगे 7.06 करोड़, विरोध में पार्षद

Wed, 26 Jul 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। कैल प्लांट के कचरे को ढकने के लिए नगर निगम अफसर 7.06 करोड़ खर्च करने की तैयारी में हैं। इसका पता लगते ही विपक्षी पार्षद विरोध में उतर गए हैं। उनका आरोप है कि न तो काम की सदन में चर्चा हुई और न सभी पार्षदों से सहमति ली गई। बावजूद इसके इतनी बड़ी राशि अफसर कचरा ढकने पर खर्च करने जा रहे हैं। वह नगर निगम आयुक्त से मिल यह काम रद्द कराने की मांग करेंगे। ब
नगर निगम अफसरों की योजना के तहत कैल कचरा प्लांट पर शेड डाला जाना है। इस काम और एस्टीमेट पर सात जुलाई को नगर निगम की फाइनेंस कमेटी बैठक में अपनी स्वीकृति दे चुकी हैं। किंतु विपक्षी पार्षदों में वार्ड-7 से रामआसरा भारद्वाज, 8 से विनोद मरवाह ने कार्य पर आपत्ति जता दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि केवल कचरा ढकने के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च करने का औचित्य नहीं है। क्योंकि अभी मानसून का मौसम चल रहा है, इसलिए अभी पानी की निकासी के काम प्राथमिकता पर होने चाहिएं। साथ ही बारिश में टूटी सड़कों को ठीक कराने पर यह राशि खर्च की जानी चाहिए।कैल कचरा प्लांट पर 7.06 करोड़ रुपये में शेड डालने के काम का विरोध कर रद्द करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
बारिश व अन्य मौसम में कैल प्लांट में कचरा निस्तारण के काम में खलल न पड़े, इसलिए प्लांट पर शेड डाल रहे हैं। जो कचरा निस्तारण करने वाली मशीनों पर डाला जाएगा, जिससे बारिश होने पर भी प्लांट में कचरा निस्तारण का कार्य चलता रहे। - मदन चौहान, मेयर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें