फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आठ दिन से फंसे है 700 ट्रक

Thu, 11 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेशक बाढ़ ग्रस्त राज्य पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में कुछ सामान्य स्थिति होनी शुरू हुई हो लेकिन जिले के ट्रांसपोर्टरों के अभी भी 700 ट्रक रास्ते में फंसे हैं। इससे ट्रांसपोर्टरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। व्यापारियों के अनुसार ट्रकों के नहीं लौटने के कारण उनका 60 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो चुका है।
रास्ता बंद होने से जम्मू-कश्मीर में फंसे कई ट्रकों में रखा माल खराब हो रहा है और सेब भी सड़ चुका है। ऐसे में उन्हें ऑर्डर नहीं मिल पा रहे। जानकारी के अनुसार जिले में साढ़े तीन हजार से अधिक ट्रक हैं और छोटे-बड़े 200 व्यापारी ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं। पंजाब में आलू, पॉपुलर व सफेदे की काफी खेती होती है।
विज्ञापन

इसलिए वहां के कारोबारी माल को ट्रकों के माध्यम से यमुनानगर में भेजते हैं। पॉपुलर व सफेदा यमुनानगर की प्लाईवुड फैक्टरियों में आता है। इस कार्य के यहां के ट्रांसपोर्टरों के एक हजार ट्रक लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं पंजाब के जिलों में बाढ़ से वहां की आलू की खेती प्रभावित हो गई। जम्मू-कश्मीर से ट्रकों में आने वाला सेब भी रुक गया। दुकानों पर अभी स्टोर का सेब बिक रहा है। उसके खत्म होते ही सेब की कीमतों में उछाल आ जाएगा। उधर, ट्रांसपोर्टरों का कहना है बाढ़ से हुए नुकसान के कारण ट्रकों की किस्तें भी निकालनी मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें