फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 70 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Mon, 01 Dec 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट एवं जन कल्याण समिति प्रताप नगर की ओर से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह रहे। कार्यक्रम जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक रोहिला के नेतृत्व में करवाया गया। समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी राजेश कश्यप प्रधान ने बताया कि शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान प्रबंधक मधुकर चौहान, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, महासचिव संजीव चनालिया, उप प्रधान सुशील चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें