रोजगार मेले में पस्थित कंपनी प्रतिनिधि, प्राध्यापक व विद्यार्थी। संस्थान
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में शनिवार को आईटी कंपनी ने रोजगार मेला लगाया। मेले में बीसीए और एमसीए के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को अगले चरण में शामिल किया गया। दूसरे चरण में साक्षात्कार लिया गया। कंपनी की ओर से संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोनिश सिंगला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता अभियंता रोहन कश्यप और पूर्ण विकसित सॉफ्टवेयर के विकासकर्ता पीयूष गुलाटी ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। संस्थान निदेशिका प्रो. शैली गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने से पहले ही रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलता है। संवाद