फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की मंडियों में पहुंचा 60726 एमटी गेहूं

Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में 60726 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 23901 एमटी, हैफेड ने 29211 एमटी व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 7614 एमटी गेहूं की खरीद की है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि बिलासपुर मंडी में 10131 एमटी, छछरौली मंडी में 5257 एमटी, गुमथला राव मंडी में 1423 एमटी, जगाधरी मंडी में 5701 एमटी, जठलाना मंडी में 836 एमटी, खारवन मंडी में 313 एमटी, प्रतापनगर मंडी में 5629 एमटी, सरस्वती नगर में 13998 एमटी गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन

इसी तरह रादौर में 6910 एमटी, रणजीतपुर मंडी में 3310 एमटी, रसूलपुर मंडी में 2444 एमटी, साढौरा मंडी में 4720 एमटी और यमुनानगर मंडी में 54 एमटी गेहूं की आवक हुई। इसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से की जा रही है। एजेंसियों को उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन

डीसी के अनसुार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में पेयजल, सफाई व शौचालय, बिजली व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हाे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि आढ़तियों, मजदूरों व किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें