संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में आठ केंद्रों पर एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से ग्रुप सी के तहत 56 व 57 ग्रुप की परीक्षा ली गई। इसमें कुल 1986 परीक्षार्थी पहुंचने थे, पर 1379 की उपस्थित दर्ज हुई। 607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड व अन्य टीमों को किसी केंद्र पर नकल का कोई मामला नहीं मिला।
परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होनी थी। सुबह छह बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थियों की केंद्रों में करीब एक घंटे पहले प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। परीक्षार्थियों को कई स्तर पर तलाशी देनी पड़ी। इस दौरान जिन परीक्षार्थियों के पास मिले उस सामान को बाहर ही रखवा दिया गया। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 (भारतीय न्याय संहिता की धारा 163) के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रखे गए। यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड व अन्य टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, पर नकल का कोई केस नहीं मिला।
केंद्रवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति
केंद्र - उपस्थिति - अनुपस्थिति
डीएवी स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी - 220 - 80
डीएवी स्कूल गोबिंदपुरी रोड - 210 - 90
विवेकानंद स्कूल थापर कॉलोनी - 174 - 76
जीएनजी स्कूल (ए) संतपुरा रोड - 178 - 72
जीएनजी स्कूल (बी) संतपुरा रोड - 159 - 91
जीएनजी स्कूल (सी) संतपुरा रोड - 173 - 77
गुरु नानक खालसा कॉलेज (ए) - 172 - 78
गुरु नानक खालसा कॉलेज (बी) - 93 - 43
परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें किसी तरह का कोई नकल का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा में 1986 परीक्षार्थी पहुंचने थे, पर 1379 की उपस्थित दर्ज हुई। 607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। - सोनू राम, नोडल अधिकारी एवं जगाधरी एसडीएम।