फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलने से पहले ही 19 में से 6 खेल नर्सरियों पर ब्रेक, कोच कर गए किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले को अलॉट 19 में से छह खेल नर्सरियों पर चलने से पहले ही ब्रेक लग गया क्योंकि इन्हें चलाने से संबंधित कोच व संस्थानों के प्रतिनिधि किनारा कर गए हैं। इससे खेल नर्सरियों की संख्या घटकर 13 रह गई। कम हुई नर्सरियों की चिंता के बीच खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग निदेशालय ने तीन और नई खेल नर्सरियां अलॉट कर जिले को सौगात दे डाली। इन नई अलॉट तीन खेल नर्सरियों में सरस्वती नगर के जीबीएस पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल (लड़के-लड़कियों दोनों की), छछरौली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स (केवल लड़के की) व यमुनानगर के एमएलएन स्कूल में फुटबॉल (केवल लड़के की) है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक ने 24 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारी के नाम पत्र जारी कर जिलेवार अलॉट 111 खेल नर्सरियां की सूची भेजी। साथ ही इन नर्सरियों को शुरू करने की प्रक्रिया बाद सूचना तुरंत मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। इस 111 की सूची में यमुनानगर के हिस्से भी तीन खेल नर्सरियां हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होनी थी, अगस्त में चलीं 13 नर्सरियां
बीते वर्ष आठ खेल नर्सरियां मंजूर हुई थी पर सत्र के आखिरी तक एक ही नर्सरी चली। उसे भी बाद में बंद कर दिया गया। इस बार प्रदेश में 600 खेल नर्सरियां खोलने को लेकर विभाग ने 24 दिसंबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की। इसमें 20 जनवरी की अवधि तक जिले से सरकारी, निजी व खेल संस्थाओं से 48 आवेदन आए। उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन में 19 जगह खेल नर्सरियां चलाने के मानक पूरे मिले और यहां विभाग ने खेल नर्सरियां चलाने की मंजूरी भी दे दी। ये नर्सरियां हर साल की तरह अप्रैल में शुरू होनी थी पर बीच में खेलो इंडिया कार्यक्रम आने से शेड्यूल बिगड़ गया। इसके बाद अगस्त में 19 में से 13 ही खेल नर्सरियां चल पाईं। अन्य छह नर्सरियां न चल पाने पर जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि कोच व संबंधित संस्थान के प्रतिनिधियों ने इस सत्र में नर्सरियां चलाने से इनकार कर दिया है। निदेशालय से जिले में तीन और खेल नर्सरियां अलॉट कर दी है, जिससे अब कुल संख्या 16 हो गई है।
यहां चलीं 13 नर्सरियां
जीएनजी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग (लड़कियों की), राजीव गांधी स्टेडियम छछरौली में फुटबॉल (लड़के-लड़कियों दोनों की), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर में नेटबॉल (लड़कियों की), राजकीय माध्यमिक स्कूल झंडा साढौरा में फुटबॉल (लड़कों की) एसआरजीएसएसआर स्कूल काजीबांस में वॉलीबॉल (लड़कियों की), एसएमडीयू शादीपुर में रेस्लिंग (लड़कों की), एमएल पब्लिक स्कूल यमुनानगर में हॉकी (लड़कियों की), जीएमएसएसएसएस जगाधरी में एथलेटिक्स (लड़कों की), एमआर इंटरनेशनल स्कूल यमुनानगर में स्विीमिंग (लड़कों की), आरजीएस बरसान यमुनानगर में फेंसिंग (लड़के-लड़कियों दोनों की), डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में एथलेटिक्स (लड़कों की), जीएसएस स्कूल दामला में फुटबॉल (लड़कियों की), शिव शक्ति स्कूल जगाधरी में वेटलिफ्टिंग (लड़कों की) है। बता दें कि हर नर्सरी में 30 खिलाड़ियों का चयन होता है, जिसमें पांच अतिरिक्त रखे जाते हैं। न्यूनतम 25 खिलाड़ी होने जरूरी हैं। साथ ही हर माह 22 उपस्थिति अनिवार्य है। इसी से 8-14 आयु वर्ग की 1500 और 15-19 आयु वर्ग की 2000 रुपये छात्रवृत्ति निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें