फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फल विक्रेताओं समेत छह दुकानदारों के निगम की टीम ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर निगम की टीम ने बुधवार को रेलवे रोड व तेजली रोड स्थित विभिन्न दुकानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान छह दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन बरामद की गई। जिनके निगम द्वारा मौके पर ही चालान कर उनसे बरामद सामान को जब्त किया गया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताते हुए उन्हें इसका इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

चारों फल विक्रेताओं का मौके पर ही चालान किया गया। साथ ही उनसे बरामद की गई पॉलीथिन को जब्त किया गया। इसके बाद निगम की टीम तेजली रोड पर पहुंची। निगम की टीम ने यहां भी विभिन्न दुकानों पर छापामारी की। छापामारी में यहां दो दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन मिली। जिस पर सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा ने इन दुकानदारों के चालान किए और उनसे बरामद पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। इस दौरान सभी दुकानदारों से तीन हजार जुर्माना राशि वसूल की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें