साढौरा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत युवा सैनी मंडल की ओर से सैनी धर्मशाला मोहल्ला गोहानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह और जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने किया। शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। बलवंत सिंह व रमेश ठसका ने रक्तदानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरविंद्र चौधरी, कृपाल सिंह झंडा, मंगतराम सैनी, नगरपालिका वाइस चेयरमैन देवेन्द्र सैनी लवली, नवीन भसीन, पार्षद नायब सैनी, पार्षद जगदीश व धर्मपाल सैनी मौजूद रहे। संवाद