फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले में 53 हजार मतदाता बढ़े, इस बार 899709 लोग करेंगे मतदान

Mon, 16 Sep 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्ष 2014 व 2029 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार के विस चुनाव में जिले का वोट बैंक पहले से काफी मजबूत हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले दो चुनावों में इस बार 53 हजार नए मतदाता बने हैं। वहीं अगर साल 2020 की बात करें तो उस दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 841706 थी।
इसके बाद मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, ऐसे में मौजूदा समय में जिले में मतदाताओं की संख्या 899709 पहुंच गई। जिसमें 480771 पुरुष और 418934 महिला मतदाता हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से युवाओं को वोट बनवाने के प्रति जागरूकता मुहिम का अभियान रंग लाया।
विज्ञापन

हालांकि मौजूदा समय में जिले का वोट बैंक 899709 तक पहुंच गया है। इनमें जहां बेटों ने वोट बनवाने में उत्साह दिखाया, वहीं बेटियां भी पीछे नहीं रही। मतदाताओं को वोट बनवाने को लेकर चुनाव कार्यालय की तरफ से हर ब्लाॅक में डेमो बनवाया गया है इसके अलावा लोगों को ईवीएम के बारे में जानकारी देने के अलाववा वोट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार इलेक्शन गुलशन शर्मा ने बताया हमने मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया है। युवाओं ने भी उत्साह के साथ वोट को बनवाया है। इसके अलावा लोगों को ईवीएम के माध्यम से कैसे मतदान करना और युवाओं को वोट बनवाने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा जिले की लड़कियां भी उत्साह के साथ वोट बनवा रही है।

पिछले वर्षों में मतदाताओं की संख्या
साल मतदाता

2020 841706

2021 853754

2022 866474

2023 880242
2024 899709
जिले की चारों विधानसभाओं में मतदाता
वर्ष पुरुष महिला थर्ड जेंडर
2024 480771 418934 4
2019 452639 393316 1
2014 415890 354636 0
2019 और 2014 में डाले गए वोट
वर्ष पुरुष महिला
2019 341182 286135
2014 286135 288668
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें