फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोन दिलाने के नाम पर 5.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरिनगर निवासी जसवंत सिंह से लोन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी हरविंद्र धीमान व सुंदर लाल पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने सेक्टर 17 निवासी विकास मंगला से भी लोन दिलाने के नाम पर पांच लाख 20 हजार रुपये ठगे। आरोपी लोन की रकम दिलाने का झांसा देकर उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दिन में आरोपियों पर ठगी का दूसरा केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी विकास मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दाल आदि का व्यापार करता है। पिछले साल उसे व्यापार के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने इस बारे में अपने मित्र हरिनगर निवासी विजय कुमार से बात की। जिसने बताया कि उसका जानकार हरविंद्र धीमान एलआईसी में कार्य करता है। वह अपने जानकार सुंदरलाल से कम ब्याज पर पैसे दिलवा देगा। विकास मंगला ने दोनों से बात की तो दोनों ने उसे एक करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि 40 पैसे के हिसाब से यह पैसा मिल जाएगा। एक करोड़ रुपये पर महज 40 हजार रुपये ब्याज देना होगा। जिस पर विकास मंगला तैयार हो गए। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया।
उससे स्टांप ड्यूटी के नाम पर आरोपियों ने पांच लाख रुपये मांगे। यह पैसा आरोपियों ने अपने खाते में जमा कराया। इसके साथ ही 20 हजार रुपये नकद अलग से लिए। आरोपियों ने दो दिसंबर 2022 को उसे जगाधरी बस स्टैंड पर बुलाया। यहां से उसने पैसा दिलाने के लिए अपने साथ सहारनपुर लेकर गए। जहां आरोपियों ने उसे गाड़ी के पास रोक दिया और थोड़ी देर में पैसा लेकर आने की बात कही। थोड़ी देर बाद दोनों एक बैग लेकर आ रहे थे। तभी वहां पर दो लोग आए। जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और आरोपी हरविंद्र व सुंदर लाल को गाड़ी सहित लेकर चले गए। इसके बाद से ही दोनों के नंबर बंद आ रहे हैं। बाद में पता लगा कि आरोपितों ने इस तरह से कई अन्य लोगों के साथ ठगी की है। कुछ दिन बाद आरोपितों के मोबाइल पर संपर्क हुआ और उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें