सरस्वतीनगर। गांव सुल्तानपुर में खेल मैदान न होने की वजह से बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। युवकों की मांग थी कि ग्राम पंचायत उनके लिए खेल मैदान की व्यवस्था करें। इसलिए गांव की सरपंच तरुण कुमारी ने बच्चों के खेलने के लिए अस्थाई रूप से ग्राउंड दिया तथा बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित किया। सरपंच ने युवकों से युवा क्लब बनाने को कहा ताकि वह एक बैनर तले खेल सके। उन्हें नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। सरपंच तरुण कुमारी ने कहा कि शीघ्र ही गांव में प्रशासन व सरकार के सहयोग से मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा। उपस्थित युवकों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली तथा गांव से नशा खत्म करने के लिए ग्राम पंचायत का सहयोग करने का वादा किया। संवाद