फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन में पहुंचीं बिजली की 5067 शिकायतें, 4462 लंबित

Sat, 24 Oct 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जिले में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिकायत केंद्र में दो दिन के दौरान करीब सात हजार फोन कॉल आए और 5067 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल 605 शिकायतों का निपटारा किया गया, जबकि 4462 शिकायतें लंबित हैं।
जिले में 33 केवी की पांच लाइनों के अलावा अर्बन क्षेत्र की 34, जगमग गांव योजना के तहत 28, कृषि क्षेत्र की 66 और औद्योगिक क्षेत्र की नौ बिजली लाइनें बाधित हैं। व्यासपुर फीडर पर 251 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 131 का समाधान किया गया। साढौरा फीडर पर आईं सभी 120 शिकायतें लंबित हैं। छछरौली में 198 में से 196 शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ। प्रतापनगर फीडर पर आईं 40 शिकायतों में से किसी का भी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

जगाधरी शहर में 1072 शिकायतों में से 832 का निपटारा किया गया। सब अर्बन जगाधरी में 1106 शिकायतों में से 1072 लंबित हैं। जोड़ियों सब डिविजन के छप्पर क्षेत्र में 94 में से 93 शिकायतें लंबित हैं। जठलाना फीडर पर आईं 42 शिकायतों में से एक का भी निपटारा नहीं हुआ। जोड़ियों में 321 में से 320 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद फीडर पर 185 में से 184 शिकायतें लंबित हैं, जबकि रादौर फीडर पर आईं 95 शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र में 298 में से 290 शिकायतें लंबित हैं। आईटीआई क्षेत्र में 941 शिकायतों में से 730 लंबित हैं और 211 का निपटारा किया गया। मॉडल टाउन फीडर पर 105 में से 104, नंबर वन शुगर मिल-हमीदा क्षेत्र में 199 में से 198 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें