रादौर। ईमानदारी अभी जिंदा है। इसकी मिसाल रविवार को देखने को मिली। गांव टोपरा कलां निवासी साहबदीन किसी काम से कहीं जा रहे थे। तभी गांव इस्माइलपुर व बदनपुरी के बीच उन्हें सड़क पर एक पर्स पड़ा हुआ मिला। जिसमें लगभग 1700 रुपये व जरूरी कागजात थे। पर्स से मिले कागजात के आधार पर पता चला कि पर्स सतनाम सिंह अधिवक्ता का है। उसमें मिले नंबर पर साहबदीन ने सतनाम से संपर्क किया और उनके पर्स गिरने बारे जानकारी दी। साहबदीन ने सतनाम सिंह को उनका पर्स वापस कर अपनी ईमानदारी दिखाई। सतनाम सिंह की ओर से उनका पर्स मिलने पर उन्होंने साहबदीन का धन्यवाद किया।