फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 50 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले चरण के तीसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। नोडल आईटीआई में शनिवार को पहली मेरिट सूची की रिक्त 631 सीटों पर प्रक्रिया करवाई गई। इस दौरान मात्र 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं कई विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच तो करवाई पर दाखिला नहीं लिया।
अब पहली मेरिट सूची में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का सिर्फ एक दिन बचा है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। सोमवार को पहले चरण की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। जबकि विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। जब तक विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे, तब तक उनकी सीट पक्की नहीं होगी।
विज्ञापन

निर्धारित समय में फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों की सीट व दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। तीन दिन में आईटीआई के पहले ऑनलाइन चरण में अब तक कुल 172 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। बता दें कि पहली वरीयता सूची में कुल 753 सीटें विद्यार्थियों को अलॉट की गई थीं। तीन दिन की प्रक्रिया के बाद अब नोडल आईटीआई की पहली वरीयता सूची की 581 सीट रिक्त हैं। इन सभी सीटों के लिए सोमवार को प्रक्रिया चलाई जाएगी।

पहली वरीयता सूची में नोडल आईटीआई की 753 आवंटित की गई थी। जिसमें 172 पर ही दाखिले हुए हैं। इसके बाद 581 सीटें अभी खाली हैं, जबकि प्रक्रिया के लिए मात्र एक दिन शेष है। एक दिन में सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो सकते हैं। ऐसे में पहले चरण की सीटों पर दाखिले नहीं होंगे। बता दें कि शनिवार को 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की भौतिक जांच करवाई। जिसमें से मात्र 50 ने ही दाखिला लिया है।
पसंद का ट्रेड न मिलने विद्यार्थियों की रुचि नहीं
विशेषज्ञों का कहना है कि मेरिट प्रतिशत ज्यादा होने के कारण विद्यार्थियों को उनके पसंद का ट्रेड नहीं मिला है। जिस कारण विद्यार्थी दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सीट छोड़ने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी पसंद में संशोधन कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार पहले चरण में अधिकतम 300 सीटों पर ही दाखिले हो पाएंगे। इस दौरान जो सीट शेष रह जाएंगी उन्हें दूसरे चरण में शामिल कर वरीयता सूची में आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरिट सूची के अनुसार विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों में दाखिला लेने का उत्साह दिख रहा है। पसंद की ट्रेड न मिलने से विद्यार्थी दाखिला नहीं लेते हैं। अगली सूची से पहले उन्हें आवेदन में संशोधन कर प्रक्रिया में भाग लेना होगा। दीपेश महेंद्र, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें