फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुवाहाटी भेजे ट्रक से 50 दरवाजे और 120 पीस प्लाई गायब

Tue, 02 Jul 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ट्रांसपोर्ट से ट्रक में प्लाई व दरवाजे लेकर गुवाहाटी गए ट्रक मालिक व चालक पर 50 पीस दरवाजे व 120 पीस प्लाई के हड़पने का आरोप लगा है। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुराना हमीदा निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि ट्रक अड्डे पर उनका न्यू जौहल ट्रांसपोर्ट है। उनकी ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक को डूना प्लाईवुड व मेट्रो प्लाईवुड फैक्ट्री से माल लोड करने के लिए भेजा। दोनों फैक्ट्रियों से माल लोड कर ट्रक को गुवाहाटी असम के लिए रवाना हो गए। जब गाड़ी उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंची तो उसमें से कुछ सामान गिर गया था। इस बात का पता लगने पर मजदूरों को मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल लोड करवाने के बाद उन्होंने चालक फुरकान को माल को आगे गुवाहाटी ले जाने के बारे में कहा गया। जब गाड़ी गुवाहाटी पहुंची तो वहां पर 50 पीस दरवाजों और 120 पीस प्लाई के कम मिले। इस बारे में उन्होंने चालक फुरकान से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद ट्रक मालिक से भी बातचीत की गई। लेकिन ट्रक मालिक ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिस पर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी जगदीश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें