फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आयुष्मान कार्ड धारकों नहीं मिला उपचार, भटके मरीज

Tue, 02 Jul 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इलाज का भुगतान न होने से नाराज निजी अस्पतालों ने सोमवार से आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार करने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें किए गए इलाज का भुगतान नहीं होता तब तक वह नए मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे। वहीं सोमवार को उपचार नहीं मिलने पर मरीज व उनके तीमारदार हताश होकर लौटते रहे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने अब तक करीब 21611 मरीजों का उपचार किया है। इनके उपचार की राशि 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की बनती है। इनमें से सरकार ने 14341 मरीजों की क्लेम राशि का भुगतान डॉक्टरों को नहीं किया है। यह क्लेम राशि 19.83 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

इसके भुगतान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी समय से सरकार से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इसलिए डॉक्टरों आयुष्मान कार्ड पर लोगों का उपचार करना बंद कर दिया है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में 37 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर हैं जिनमें मरीज कार्ड दिखाकर हर साल पांच लाख रुपये तक का उपचार करवा सकते हैं। जिले में 671700 से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं।
कुछ डॉक्टर कर रहे गंभीर मरीजों का उपचार
इन सबके बीच कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं और उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। जैसे कैंसर रोग से ग्रस्त मरीज या फिर वह लोग जिनकी सर्जरी तुरंत की जानी जरूरी है। क्योंकि सर्जरी नहीं की गई तो उनकी जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे रोगियों का आयुष्मान कार्ड पर कुछ अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। हालांकि गंभीर रोग से ग्रस्त मरीज कम ही आते हैं। जिन मरीजों की सर्जरी बाद में हो सकती है उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भुगतान में कर देते हैं कटौती : डॉ. सोनी
आईएमए के प्रदेश सचिव डॉ. डीके सोनी ने बताया कि पैनल पर जो भी अस्पताल हैं उनमें से कोई भी आयुष्मान कार्ड पर लोगों का उपचार नहीं कर रहा है। यह उपचार तब तक बंद रहेगा जब तक उनका पिछला भुगतान नहीं हो जाता। करीब 20 करोड़ रुपये डॉक्टरों का सरकार की तरफ बकाया है। सरकार वादा खिलाफी कर रही है। पैकेज के अनुसार उपचार का जो क्लेम बनता है उसमें भी 50 प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है। जो मरीज पहले से भर्ती हैं उनका उपचार पूरा किया जाएगा। फिलहाल कोई भी डॉक्टर नए मरीजों को भर्ती नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें