फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कराटे टूर्नामेंट में जीते छह स्वर्ण व तीन रजत पदक

Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अंबाला में हुए डीएवी क्लस्टर लेवल कराटे टूर्नामेंट में कई डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों ने छह स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया।
इस स्कूल के 17 खिलाड़ियों ने अंडर-14 तथा अंडर 17 में भाग लिया। अंडर-14 लड़कियों में ध्रावी और झलक व लड़कों में परमिंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक और अंडर-17 में मन्नत, तमन्ना व नैंसी ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक जीतने वालों अंडर-14 लड़कों में जस तथा गुरनूर व लड़कियों में वैष्णवी रही। जीतने वाले सभी विद्यार्थी डीएवी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि विद्यालय को अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर गर्व है। सभी विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और दिन-रात कर अभ्यास ही जीत के रूप में सामने आया है। विद्यार्थियों को भविष्य की सभी प्रतियोगिताओं के लिए भी ऐसे ही परिश्रम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें