फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की 1,348 सीटों पर आए 4,967 आवेदन

Fri, 20 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन है। नोडल आईटीआई यमुनानगर कुल 1,348 सीटों पर वीरवार को 281 विद्यार्थियों विद्यार्थियों ने आवेदन किया। यहां अब तक 4,967 आवेदन हो चुके हैं।
विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। पिछले साल नोडल आईटीआई में दाखिले के लिए 8620 आवेदन आए थे। कम आवेदन होने के कारण तीन साल से प्रदेश में पहले स्थान पर नोडल आईटीआई दूसरे स्थान पर आ गई है। दो दिन पूर्व नोडल आईटीआई प्रदेश में पहले स्थान पर थी।
विज्ञापन

पहले स्थान हिसार की आईटीआई है। हिसार आईटीआई में 5205 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यमुनानगर आईटीआई में 4967 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिले की सबसे बड़ी और नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड करवाई जाती हैं। जिसकी संस्थान में कुल 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं। जिस कारण यह विद्यार्थियों की पहली पसंद शामिल है।
यही कारण है कि इसमें सबसे ज्यादा आवेदन होते हैं। तीन साल से नोडल आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हो रहे हैं। जिससे संस्थान सबसे ज्यादा आवेदन करने में पहले स्थान पर है। परंतु इस बार आवेदन कम होने के कारण यमुनानगर दूसरे स्थान पर खिसक गई है। साल 2023 में इस आईटीआई में 7500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
पिछले साल आवेदन करने वालों की संख्या 8620 थी। इस बार अभी तक 4967 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। अत्याधिक आवेदन होने के कारण मेरिट लिस्ट भी काफी हाई रहते हैं। पिछले साल आईटीआई की मेरिट सूची 106 प्रतिशत तक गई थी। अभी तक आईटीआई की एक सीट पर तीन से चार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
इस बार वायरमैन और फिटर में बढ़े आवेदन

आईटीआई में अभी तक सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड के लिए आवेदन हुए हैं। अंतिम दिनों में अन्य ट्रेड में भी आवेदन बढ़ गए हैं। इन ट्रेड के बाद वायरमैन और फिटर ट्रेड में भी आवेदन बढ़े हैं। यमुनानगर औद्योगिक नगरी है और यहां दर्जनों इकाइयां हैं। जिसमें इलेक्ट्रिशियन, कोपा, वायरमैन व फिटर ट्रेड के लोगों की भारी मांग है। यही कारण है कि इन ट्रेड में आवेदन अधिक हुए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन चल रहे हैं। आज आवेदन का अंतिम दिन है। अभी विभाग की ओर से आवेदन तिथि बढ़ाने को लेकर निर्देश नहीं आए हैं। यदि तिथि बढ़ाई जाती है तो विभिन्न माध्यमों से सभी को सूचित किया जाएगा।

- दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें