फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 48 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों से मंगलवार को कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि 39 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। फिलहाल जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 154 है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय 154 मरीजों में 13 अस्पताल में भर्ती हैं और 141 होम आइसोलेट हैं। अभी तक जिले में कोरोना जांच के लिए कुल 661034 सैंपल लिए गए, जिनमें 624830 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 499 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं जिले में कुल आबादी में 54.99 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.06 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें