यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के साथ खेल विभाग ने आयुष विभाग के सहयोग से शुक्रवार को खंड स्तर पर योगासन प्रतियोगिताएं कराई। सभी सात खंडों में 475 प्रतिभागियों ने योग स्पर्धा में जौहर दिखाए। इसके बाद विजेताओं की घोषणा हुई। अब जिला स्तर पर योगासन प्रतियोगिता रविवार (कल) तेजली स्टेडियम में सुबह नौ बजे है। खंड स्तर पर प्रतियोगिता के लिए जिला खेल अधिकारी की ओर से सभी खंडों में अलग-अलग खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई। इन योग प्रशिक्षकों की निगरानी में सुबह साढ़े छह बजे आयुष योग सहायकों के सहयोग से प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्रतिभागियों ने योग के अलग-अलग आसन का प्रदर्शन किया। अंत में विजेता घोषित किए गए, जो अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर प्रदर्शन करेंगे।
-
जगाधरी : 90 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में दीक्षा पहले, छवि दूसरे, कनिका तीसरे, प्रभजोत चौथे, राघव पांचवें, आशुतोष छठे, अभिदीप सातवें स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में सेहज, 18-28 आयु वर्ग में मुस्कान, 60 से अधिक आयु वर्ग में सुरेश पाल विजेता रहे।
-
साढौरा : 50 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में हर्ष पहले, लवप्रीत दूसरे, हरमन तीसरे, युविका चौथे, प्रीत कौर पांचवें, रिशु छठे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में अक्षित पहले, केशव दूसरे, हरमन तीसरे, लखविंद्र चौथे, चहल पांचवें, पारस छठे स्थान पर रहे। 18-28 आयु वर्ग में अर्पित पहले, हरमन दूसरे, गोरव तीसरे स्थान पर रहे। 28-40 आयु वर्ग में पूजा ने प्रथम स्थान पाया।
-
व्यासपुर : 75 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में देविका पहले, शिवानी दूसरे, गुरप्रीत तीसरे, देवराज चौथे, शिवम पांचवें, जयदेव छठे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में चाहत पहले, कविता दूसरे, निशु तीसरे, हर्षित चौथे, निहाल पांचवें, खुशी छठे स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में दीपचंद प्रथम स्थान पर रहे।
-
सरस्वती नगर : 60 प्रतिभागियों में 14-18 आयु वर्ग में रूही पहले, सिमरन दूसरे, दीपांशी तीसरे, वंश चौथे, चेतन पांचवें व ईशान छठे स्थान पर रहे। 18-28 आयु वर्ग में स्नेहा पहले, नीरू दूसरे, शमा तीसरे व सुमित चौथे स्थान पर रहे।
-
रादौर : 90 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में लक्षिका पहले, महिमा दूसरे, परिधि तीसरे, एंजल चौथे, वैदश पांचवें, सारथिक छठे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में वंश पहले, प्रिंस दूसरे, सुशील तीसरे, सारू चौथे, चारू पांचवें स्थान पर रहे।
-
प्रतापनगर : 40 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में कुंजल पहले, इशी दूसरे व कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में हर्ष पहले, इशांत दूसरे, दिशांत तीसरे स्थान पर रहे।
-
छछरौली : 70 प्रतिभागियों में 10-14 आयु वर्ग में शुभम पहले, सत्यम दूसरे, ध्रुव तीसरे, नव्या चौथे, निधि पांचवें, इशिता छठे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में ललित पहले, तेजस दूसरे, सन्नी तीसरे, दिव्या चौथे, आंचल छठे स्थान पर रहे।
-