फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवधर व डंडीपुर गांव में पानी के 47 अवैध कनेक्शन काटे

Fri, 05 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अवैध पेयजल कनेक्शन काटते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। पेयजल के दुरुपयोग पर रोक लगाने और सभी उपभोक्ताओं को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव देवधर और डंडीपुर में अभियान चलाया। इस दौरान बाड़ों और प्लाटों में लगे पेयजल कनेक्शनों की जांच की गई। जांच में कुल 47 अवैध कनेक्शन पाए गए, जिन्हें विभागीय टीम ने तुरंत ही काट दिया।

कार्रवाई के दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार व फिटर-कूली रामधन मौजूद रहे। टीम ने ग्रामीणों को पेयजल के महत्व और उसके जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शनों से जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है और नियमित उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव देवधर के सरपंच ने अवैध कनेक्शनों की पहचान करवाने और उन्हें हटवाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने कहा कि इससे जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और जरूरतमंद लोगों तक पर्याप्त पेयजल पहुंच सकेगा। वहीं, विभाग ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति लिए पेयजल कनेक्शन और पानी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अवैध कनेक्शनों की सूचना विभाग को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें