फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों से वसूला 47 करोड़ जुर्माना, फिर भी बेलगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों को चलाने वाले खुद तो मोटी कमाई कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने सड़कों काे भी खस्ता हाल कर दिया है। पहले ही सड़कें चलने लायक नहीं थी। जो बची थी वह ओवरलोड के आगे दम तोड़ गई। ओवरलोड वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (डीटीओ) की दो टीमें भी इनके आगे कम पड़ने लगी हैं। सवा दो साल में करीब 15 हजार ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। फिर भी यह वाहन सड़कों पर सरेआम दौड़ रहे हैं। ओवरलोड में इतनी मोटी कमाई है कि वाहन चलाने व चलवाने वालों को जुर्माना भरने की जरा भी चिंता नहीं है। 28 माह में ओवरलोड वाहन चालकों से 47 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

डीटीओ की टीम ने जितने भी ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं उनमें अधिकतर खनन जोन से आने वाले रेत, बजरी से भरे वाहन हैं। रणजीतपुर, प्रतापनगर, बीबीपुर, जठलाना, कोहलीवाला, नगली घाट, बल्लेवाला, शेरगढ़ कुछ ऐसी खनन साइट हैं जहां से रोजाना रेत, बजरी से भरे ओवरलोड वाहन निकलते हैं। रोजाना करीब पांच हजार ट्रक खनन जोन में आना जाना करते हैं। इसके अलावा रोजाना 400 से ज्यादा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां मानकपुर व मंडौली लक्कड़ मंडी में आती हैं।

ओवरलोड वाहनों ने लिंक मार्गों को भी बुरी तरह से तोड़ दिया है। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर मिल्क माजरा के पास टोल प्लाजा लगा हुआ है। खनन जोन से जो वाहन आते हैं वह टोल बचाने के लिए गुलाब नगर व जेल चौक से होकर पाबनी से होते हुए साढौरा निकलते हैं। इसी तरह बिलासपुर शिव चौक से साढौरा रोड पर ओवरलोड वाहन भारी संख्या में चल रहे हैं। इस स्टेट हाईव पर ओवरलोड वाहनों की वजह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे हर समय हादसा होने का खतरा रहता है। रात के समय तो यह गड्ढे दिखाई ही नहीं देते।
विज्ञापन


उर्मिल श्योकंद जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी उर्मिल श्योकंद ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए दिनरात टीमें सड़कों पर लगा रखी हैं। अब तो ओवरलोड वाहनों के ज्यादा चालान किए जा रहे हैं। साथ ही करोड़ों रुपये जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन



वर्ष 2021 चालान जुर्माना
अप्रैल 778 16772000
मई 620 10094300
जून 633 18763200
जुलाई 622 16981500
अगस्त 480 13100400
सितंबर 488 12204600
अक्तूबर 426 11678100
नवंबर 458 13510700
दिसंबर 563 18047100

वर्ष 2022 चालान जुर्माना
जनवरी 497 16604600
फरवरी 359 12203850
मार्च 528 13469450
अप्रैल 442 114418200
मई 608 16078100
जून 662 12735800
जुलाई 1048 13578100
अगस्त 1020 14702400
सितंबर 1015 14357500
अक्तूबर 426 11678100
नवंबर 458 13510700
दिसंबर 563 20200000

वर्ष 2023 चालान जुर्माना
जनवरी 622 20362100
फरवरी 604 20224300
मार्च 574 18902700
अप्रैल 389 14586100
कुल चालान -14883 -478763900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें