फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे दो युवकों के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले सहारनपुर के गांव किशनपुरा निवासी अमन गधौली के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूब गया था। शुक्रवार को उसका शव बाड़ी माजरा नहर से बरामद कर लिया गया। इसी दौरान गोताखोर राजीव को करीब 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान रूपनगर निवासी अंकित के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मृतक अमन प्लाईवुड फैक्टरी में व मृतक अंकित इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। सहारनपुर के गांव किशनपुरा निवासी अमन यहां बाड़ी माजरा में अपने जीजा गौरव के पास रहता है। बुधवार को वह जीजा के भांजे अक्षय के साथ फैक्टरी में ड्यूटी पर गया था। दोनों वहीं पर कार्य करते हैं। अक्षय ने बताया कि फैक्टरी से वापस लौटते हुए जब वह गधौली के पास पहुंचे तो अमन नहाने की जिद करने लगा। उसे काफी रोका, क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था। रोकने के बावजूद भी वह नहीं माना और नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते हुए वह काफी अंदर चला गया और वहां डूब गया।
विज्ञापन






दोनों युवकों के शव बाडी माजरा पुल से मिले हैं। अमन नहाते समय डूब गया था, जबकि अंकित का उनके पास गुमशुदगी का मामला दर्ज था, परिवार से कहासुनी के बाद वह कहीं चला गया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-जोगिंद्र सिंह, प्रभारी सदर थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें