फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैंटर से खैर की लकड़ी के 45 टुकड़े बरामद

Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पकड़ा गया खैर से कैंटर। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। वन विभाग ने खैर तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी करके एक कैंटर पकड़ा है। कैंटर से खैर की लकड़ी बरामद हुई है, जिसका मिलान ताहरपुर बीड़ जंगल के कटे पेड़ों से किया जा रहा है। वहीं नाकाबंदी देखकर कैंटर सवार तीन लोग भाग गए।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि ताहरपुर बीड़ जंगल से अवैध रूप से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी बेचने ले जाया जा रहा है। इस पर वन दरोगा बृजमोहन के नेतृत्व में कोट वन कार्यालय के पास तड़के नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद गांव कोट की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया, जिसका नंबर पहले से मिली सूचना से मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रुकने का इशारा करने पर चालक ने कैंटर से कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कैंटर का पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर लेदी गांव के पास कैंटर सवार लोग फरार हो गए। आरोपियों की पहचान भूरा, राकिब निवासी जाटांवाला और शकील उर्फ भूरा निवासी डारपुर के रूप में हुई है। कैंटर में कुल 45 खैर के टुकड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें