फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑपरेशन आक्रमण मे 43 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑपरेशन आक्रमण-21 के तहत जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को थाना, चौकी व अपराध जांच शाखाओं की कुल 43 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 371 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। आबकारी अधिनियम में आठ मुकदमे दर्ज कर 125 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज कर 8820 रुपये जब्त किए गए। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक और अपराध शाखा-1 ने गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीओ, बेल जंपर और जघन्य अपराधों में शामिल 29 आरोपियों को भी काबू किया गया। गलत ड्राइविंग के 112 चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें