क्तदाता का हौसला बढ़ाते जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठसका। आयोजक
साढौरा। श्री गुरु रविदास मंदिर सादिकपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 42 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद ठसका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर अमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है। शिविर के आयोजन में समस्त ग्रामवासी, सादिकपुर का सराहनीय सहयोग रहा। ठसका ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले रक्तदाताओं, ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद