फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूस भेजने के नाम पर 4.13 लाख रुपये ठगे

Mon, 17 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूस भेजने के नाम पर गांव कालपी निवासी अजय कुमार से 4.13 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने अजय की शिकायत पर एक युवक को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि वर्ष-2024 में उसकी मुलाकात गांव पंजेटो निवासी विकास कुमार से हुई। विकास ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। विकास ने कहा कि वह उसे भी रूस में वर्क परमिट पर भेज देगा। इसके लिए विकास ने चार लाख रुपये का खर्च बताया। उसकी बातों में आकर अलग-अलग कर चार लाख 13 हजार रुपये दिए। साथ ही उसे पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसक बाद 14 जनवरी 2025 को विकास चंडीगढ़ से मुंबई लेकर गया, वहां आठ दिन रखा फिर वापस दिल्ली ले आया। यहां भी पांच दिन रखा। इसके बाद उसे वापस घर भेज दिया और कुछ दिन में वीजा व टिकट आने का वादा किया। काफी समय बीतने पर भी वीजा नहीं आया तो विकास से रुपये वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। साथ ही उसने धमकी दी कि रुपये मांगे तो वह उसे झूठे केस में फंसवा देगा। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी लवविंद्र ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें