संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अगले सप्ताह से शुरू हो रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में क्याकिंग-कनोइंग व रोइंग को छोड़ अन्य 24 खेलों में जिले के 404 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों का चयन तेजली खेल परिसर में दो दिन चले ट्रायल के जरिए हुआ। यह खिलाड़ी 11 से 13 व 15 से 17 जुलाई तक दो चरणों में विभिन्न जिलों में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल विभाग ने महाकुंभ के लिए वीरवार व शुक्रवार 13-13 खेलों के ट्रायल रखे थे। पहले दिन बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जुड्डो, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और दूसरे दिन आरचरी, साइकिलिंग, क्याकिंग-कनोइंग, जिम्नास्टिक, रोइंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, नेटबॉल, खो-खो के ट्रायल थे। खेल कोचों ने अपने अपने खेलों में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि दो खेल छोड़ अन्य 24 में खिलाड़ी चयनित कर लिए हैं।
किस खेल में कितने खिलाड़ी चयनित
खेल - पुरुष - महिला
हॉकी - 18 - 18
कबड्डी - 12 - 12
बैडमिंटन - 05 - 05
वॉलीबॉल -12 - 12
फुटबॉल - 18 - 18
बास्केटबॉल - 12 - 12
नेटबॉल - 12 - 12
खो-खो - 12 - 12
लॉन टेनिस - 05 - 05
बॉक्सिंग - 10 - 10
भारोत्तोलन - 10 - 10
एथलेटिक्स - 35 - 35
तलवारबाजी - 05 - 05
जूडो - 10 - 10
ताइक्वांडो - 10 - 10
जिम्मनास्टिक - 10 - 10
कुश्ती - 18 - 08
स्विमिंग - 10 - 10
साइकिलिंग - 05 - 05
टेबल टेनिस - 05 -05
क्रिकेट - 16 - 16
आरचरी - 04 - 00
बॉक्सिंग - 10 - 10
शूटिंग - 05 - 05