यमुनानगर। शहर के पुराना हमीदा में देर शाम पसमांदा मुस्लिम महासम्मेलन में निवर्तमान मेयर मदन चौहान पहुंचे। इस दौरान लगभग 40 पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। मदन चौहान ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पसमांदा मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़कर उनका उत्थान करना है।
उन्होंने जब से देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से सरकार हर वर्ग के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव जंगशेर, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, जिला अध्यक्ष नईम कस्सार, मंडल अध्यक्ष इमरान, एहसान सलमानी, कमल देव सैनी, धर्मपाल कश्यप, हितेश गोहरी, दीपक पासवान, योगेश चौधरी, कमल थापा, सुनील कालड़ा, इमरान, गुलबहार मलिक, ममता सैन, मोनिका जोगी, विशाल पांसरा, मिथलेश आदि मौजूद रहे।
-