फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन बेचने का झांसा देकर 40 लाख हड़पे

Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन बेचने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने व्यासपुर निवासी आकाश, प्रेम कुमार और उसके बेटे राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर रकम हड़प ली।
शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित प्रेम कुमार ने व्यासपुर क्षेत्र में स्थित 13 कनाल 5 मरले जमीन का सौदा 80 लाख रुपये प्रति एकड़ के भाव से तय कराया था। सौदे के तहत 40 लाख रुपये बयाने के तौर पर आरोपियों को दिए गए। रजिस्ट्री की तारीख 15 जून तय की गई थी। सौदे के समय आरोपी आकाश ने जमीन का कब्जा भी दे दिया और यह भरोसा दिलाया गया कि जमीन पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार कब्जा मिलने के बाद उसने जमीन को समतल कराने का काम शुरू कर दिया, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च हो गए। कुछ समय बाद आरोपियों ने अचानक मिट्टी भराव का काम रुकवा दिया। तय तिथि आने पर भी आरोपी रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे और लगातार टालमटोल करते रहे। जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने रजिस्ट्री से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाद में प्रेम कुमार ने जमीन अपने बेटे राजीव के नाम कर दी। जब उसने दोबारा रजिस्ट्री कराने की मांग की तो आरोपियों ने न केवल इन्कार कर दिया, बल्कि जमीन पर कांटेदार तार लगाकर दोबारा अपना कब्जा भी कर लिया। इसके साथ ही बयाने के तौर पर लिए गए 40 लाख रुपये भी वापस नहीं किए गए। सेक्टर-17 थाना थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें