फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लार्वा की जांच करेंगे 40 ब्रीडिंग चेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आने वाले दिनों में डेंगू के केस न बढ़ें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। घरों, दुकानों, नर्सरियों आदि में पनपने वाले लारवा की जांच के लिए जिला मलेरिया विभाग की तरफ से 40 ब्रीडिंग चेकर रखे जाएंगे। यह चेकर लारवा पाए जाने पर उसे खत्म करेंगे। साथ ही जिनके यहां लारवा मिलेगा उसे मलेरिया विभाग की तरफ से नोटिस थमाया जाएगा। ब्रीडिंग चेकर रखने में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले अच्छा काम किया है।
अब जिले में डेंगू के केस बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगा है। डेंगू के तीन केस मिल भी चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी है। पिछले काफी समय से टीमों घरों में जाकर लारवा की जांच कर रही है। अब हाई रिस्क एरिया में लारवा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 ब्रिडिंग चेकर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

यह ब्रिडिंग चेकर घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच करेंगे। इससे डेंगू के आशंकित मरीजों की जानकारी मिल जाएगी। फिर समय रहते इलाज करवाया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक डेंगू को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान फ्रिज की ट्रे, कूलर, पानी की टंकियों में लारवा मिल रहा है। हाथोंहाथ टीम के सदस्य लारवा नष्ट करवाते हैं। अब तक 70 से अधिक लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें