फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी के लिए 320 विद्यार्थियों का चयन

Wed, 22 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विद्या​र्थियों के साथ कंपनी के पदा​धिकारी व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज ने सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्लेसमेंट परिणाम हासिल किया है। संस्थान को अब तक 382 प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 320 विद्यार्थियों का चयन देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। विद्यार्थियों ने इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, डैफोडिल सॉफ्टवेयर, विप्रो, कोडकोटिएंट और सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्रा. लि. जैसी अग्रणी कंपनियों में स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन और संस्थान के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। वहीं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी दित्या मोंगा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें