फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर संचालक समेत 3 पर छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से स्टोन क्रशर संचालक समेत तीन लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। थाना बिलासपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी गांव में ही खेती लायक जमीन है। जब भी वह अपने खेतों की ओर जाती है तो भगवती स्टोन क्रेशर के संचालक महावीर सिंह व समरवीर सिंह व नौकर इकरान उसका पीछा कर अश्लील हरकतें करते हैं। तीनों आरोपी उससे छेड़खानी करते हैं। मोबाइल पर फोटो लेने के आलावा वीडियो बनाने लगते हैं। यही नहीं आरोपी उसे जान से मारने की भी धमकी देते हैं। उसके अकसर धमकी देते हैं कि तूने खेत में नहीं आना है, खेत में आने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मार देंगे और बाकी बची जमीन पर कब्जा कर लेंगे और उसकी जमीन पर रातों रात खनन कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इनके चौबारे पर हथियार भी रखे हैं। आरोपी रिवाल्वर उसकी तरफ तान कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपियों ने उसकी दो एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से पोल व कांटेदार तार लगा कर कब्जा कर लिया है। हमारा आना जाने का रास्ता पोल लगाकर बंद किया गया है। कुछ समय पूर्व भी उक्त लोगों ने उ,की भूमि पर अवैध खनन किया था। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। रणजीतपुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें