फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का झांसा देकर 27.95 लाख ठगे

Mon, 26 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करवा कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश से 27.95 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में चंद्र प्रकाश ने बताया कि गत 27 मार्च को वह घर पर था। इस दौरान उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो वह शेयर मार्केट के एक ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में शेयर मार्केट के संबंध में बातचीत हो रही थी। इस दौरान मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप पर बात करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करके अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे 27 मार्च से 14 मई के बीच अलग-अलग करके 27 लाख 95 हजार रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने आरोपी को इन्वेस्टमेंट का मुनाफा मांगा तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे और अधिक पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें