यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र के जोडियों स्थित जमीन से पॉपुलर के 27 पेड़ काट लिए गए। आरोप रविंद्र पाल, राज व अली हसन पर लगाया गया है। इसकी शिकायत पर फर्कपुर पुलिस ने तीनों लोगों को नामजद कर लिया। शिकायत में गांव हरनौल निवासी कलीराम ने बताया कि उनकी पत्नी व बेटे के नाम रकबा जोडियों में दस कनाल जमीन है। यह जमीन कई वर्ष हमीदा निवासी व्यक्ति से खरीदी थी।
इस जमीन को गांव मंडेबर निवासी हरिंद्र सिंह को ठेके पर दिया हुआ है। जमीन में पॉपुलर के 27 पेड़ लगे थे। जमीन के पास ही सेक्टर-17 निवासी रविंद्र पाल की जमीन है। आरोप है कि रविंद्र पाल ने ठेकेदार गांव हरनौल निवासी राज व अलीहसन से मिलकर यह पेड़ कटवा दिया। 16 नवंबर को इस बारे में पता लगा तो इन लोगों से बात की, जिस पर वह धमकी देने लगे। तब शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद