फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से तांबा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला पुलिस के स्पेशल टीम ने फैक्टरी से तांबा चोरी करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कांसापुर निवासी गुलशन कुमार के तौर पर हुई। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर को शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पॉलीप्लास्टिक फैक्टरी के मैनेजर राजीव आर्य ने शिकायत दी थी कि फैक्टरी से लगातार तांबा चोरी हो रहा है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि एक हजार किलोग्राम तांबा चोरी हुआ। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि सिक्योरिटी गार्ड गुलशन कुमार चोरी कर रहा था। वह हर रोज फैक्ट्री से तांबा लेकर जा रहा है। उससे इस बारे में बात की तो उसने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया। शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें