फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करने के लिए 260 ने दर्ज कराई आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा शुक्रवार को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों के समाधान के लिए दस दिवसीय प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्ती शिविर लगाया गया। निगम के तीनों कार्यालयों में 10 सितंबर तक आयोजित इस शिविर में पहले दिन 260 प्रॉपर्टी धारकों की आपत्तियां दर्ज की गई। इस दौरान मेयर मदन चौहान व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा ने जगाधरी व भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालयों में लगाए गए शिविर का जायजा लिया। उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी डाटा की त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के तीनों कार्यालयों में प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्ती शिविर लगाया गया है। शुक्रवार को शिविर में 260 प्रॉपर्टी धारकों की आपत्तियां दर्ज कर गई। इन आपत्तियों के समाधान करने के लिए मेकर व चेकर लगे हुए है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यालय जगाधरी में कर अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर एक से सात तक, नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ से 15 तक और भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में वार्ड 16 से 22 तक के संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दुरुस्त की जा रही है। तीनों स्थानों पर मेकर व चेकर के साथ अलग अलग ऑब्जेक्शन के लिए अलग अलग कर्मचारी तैनात किए हैं। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी में नाम, मोबाइल नंबर, संपत्ति एरिया, अप्रूव्ड, अनअप्रूव्ड आदि त्रुटियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक रिवर्ट व रिजेक्ट की गई आपत्तियों का भी निवारण किया जा रहा है। यह शिविर 10 सितंबर तक जारी रहेगा। 10 सितंबर तक इन्हीं स्थानों पर शिविर लगाकर संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी त्रुटियां ठीक की जाएगी। प्रॉपर्टी धारक आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए रजिस्ट्री, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी से लिंक मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें