फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ममेरे भाई की फेक आईडी बनाकर ठगे 2.55 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ममेरे भाई की फेक आईडी बनाकर गांव हरनौल निवासी कर्णदेव सिंह से किसी ने ऑनलाइन माध्यम से 2.55 लाख रुपये ठग लिए। कर्णदेव सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
शिकायत में कर्णदेव सिंह ने बताया कि 19 से 20 सितंबर के बीच फेसबुक पर ममेरे भाई के नाम से बनी आईडी से संदेश आए। इसमें ऑनलाइन बात कर रहे शख्स ने कहा कि उसे अत्यंत जरूरी काम के लिए लाखों रुपये की जरूरत है। उसके बार-बार मांगने पर ममेरा भाई समझख्र उसके बताए बैंक खाते में 2.55 लाख रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ममेरे भाई को कॉल किया तो पता चला कि यह फेसबुक पर उसके नाम की फेक आईडी थी। इस आईडी से किसी ने खुद को ममेरा भाई दिखाते हुए 2.55 लाख ठग लिए हैं। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें